scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशअर्थजगतचांदी का वायदा भाव बढ़कर 2.67 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी का वायदा भाव बढ़कर 2.67 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर नई अनिश्चितताओं के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बुधवार को 3.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2.67 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 8,231 रुपये या 3.17 प्रतिशत चढ़कर 2,67,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 3,352 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, प्रतिभागियों द्वारा नई खरीददारी से चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई।

विदेशी बाजार में, कॉमेक्स बाजार में चांदी की वायदा कीमत 1.82 अमेरिकी डॉलर या 2.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments