नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सात रुपये की तेजी के साथ 69,649 रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2023 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत सात रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,649 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 22,751 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.18 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
