scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतचांदी के वायदा भाव में 3,264 रुपये की गिरावट

चांदी के वायदा भाव में 3,264 रुपये की गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) वायदा बाजार में चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 3,264 रुपये की गिरावट के साथ 2,65,052 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 3,264 रुपये या 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,65,052 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 1,058 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि बाजार में प्रतिभागियों द्वारा की गई बिकवाली चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण रही।

वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स बाजार में चांदी 0.14 प्रतिशत टूटकर 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments