scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसिग्नेचर ग्लोबल ने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए

सिग्नेचर ग्लोबल ने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।

मंगलवार को जमा किए गए दस्तावेज के अनुसार, आईपीओ के तहत 750 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के प्रवर्तक एवं निवेशक 250 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

ओएफएस के तहत, प्रवर्तक सर्वप्रिय सिक्योरिटीज और निवेशक इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन 125-125 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर की बिक्री करेंगे।

निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग कर्ज के भुगतान, भूमि अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा पूंजी का उपयोग अनुषंगी कंपनियों के ऋण भुगतान के लिए भी किया जाएगा।

सिग्नेचर ग्लोबल ने मार्च, 2022 तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 23,453 आवासीय और वाणिज्यिक इकाइयों की बिक्री की थी।

कंपनी की वित्त वर्ष 2021-22 में बिक्री 142.47 प्रतिशत बढ़कर 2,590.22 करोड़ रुपये हो गई है।

भाषा रिया मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments