scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशअर्थजगतश्रीराम ट्विस्टेक्स का शेयर करीब 35 प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध

श्रीराम ट्विस्टेक्स का शेयर करीब 35 प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) सूती धागा बनाने वाली कंपनी श्रीराम ट्विस्टेक्स लिमिटेड (एसआरटीएल) के शेयर सोमवार को अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 104 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 32.69 प्रतिशत गिरकर 70 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

वहीं, एनएसई पर इसने 68 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 34.61 प्रतिशत कम है।

शेयर सूचीबद्धता के समय कंपनी का बाजार पूंजीकरण 275.83 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के शेयर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण घरेलू शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट के बीच सूचीबद्ध हुए।

एसआरटीएल के 110.24 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के अंतिम दिन बुधवार को 43.66 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए 95-104 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

कंपनी का आईपीओ पूरी तरह 1,06,00,000 इक्विटी शेयरों के नए निर्गम पर आधारित था।

भाषा प्रेम

प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments