scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतशॉपर्स स्टॉप का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा घटकर 63 करोड़ रुपये

शॉपर्स स्टॉप का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा घटकर 63 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) खुदरा श्रृंखला शॉपर्स स्टॉप का 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 18.86 प्रतिशत घटकर 62.74 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 77.32 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

इसमें कहा गया है कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय एक साल पहले इसी अवधि के 958.11 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,137.07 करोड़ रुपये हो गयी।

कंपनी ने कहा कि तीसरी तिमाही में कुल खर्च पिछले साल की समान अवधि के 905.14 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 1,075.66 करोड़ रुपये हो गया।

शॉपर्स स्टॉप के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक (सीईओ) वेणु नायर ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही से वृद्धि की गति जारी रही, दिवाली के बाद इसमें थोड़ी कमी आई। लंबे समय तक त्योहारी और शादी-ब्याह के मौसम की मांग के कारण ग्राहकों की भावनाएं काफी हद तक उत्साहित रहीं।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments