नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) विभिन्न उत्पादों के लिये पैकेजिंग समाधान उपलब्ध कराने वाली साह पॉलीमर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के तीसरे दिन मंगलवार को 5.35 गुना अभिदान मिला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 56,10,000 शेयरों की पेशकश पर 2,99,95,450 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को सबसे अधिक 16.53 गुना जबकि गैर-संस्थागत निवेशक खंड में 6.49 गुना अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) के हिस्से को सबसे कम 1.05 गुना अभिदान ही मिल पाया।
आईपीओ के तहत 1.02 करोड़ नये शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 61-65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
