नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) विभिन्न उत्पादों के लिये पैकेजिंग समाधान उपलब्ध कराने वाली साह पॉलीमर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के दूसरे दिन सोमवार को 2.37 गुना अभिदान मिला।
एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 56,10,000 शेयरों की पेशकश पर 1,33,06,420 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 7.46 गुना जबकि गैर-संस्थागत निवेशक खंड में 2.94 गुना अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) के हिस्से को 39 प्रतिशत अभिदान मिला है।
आईपीओ के तहत 1.02 करोड़ नये शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 61-65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।
भाषा रिया रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
