scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशेषसाई टेक्नोलॉजीज का 813 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा

शेषसाई टेक्नोलॉजीज का 813 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) भुगतान समाधान प्रदाता शेषसाई टेक्नोलॉजीज ने बृहस्पतिवार को अपने आगामी 813 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 402-423 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे की घोषणा की।

कंपनी का आईपीओ 23 सितंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा।

यह आईपीओ 480 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों के निर्गम और 333 करोड़ रुपये मूल्य के 78.74 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन संयोजन है। इससे निर्गम का कुल आकार 813 करोड़ रुपये हो जाता है।

नए निर्गम से प्राप्त 198 करोड़ रुपये मौजूदा विनिर्माण इकाइयों के विस्तार के लिए, 300 करोड़ रुपये ऋण भुगतान के लिए और शेष सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च किए जाएंगे।

आईपीओ का 50 प्रतिशत हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए, 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित है।

निवेशक न्यूनतम 35 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 35 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

शेषसाई टेक्नोलॉजीज एक प्रौद्योगिकी-संचालित बहु-स्थान समाधान प्रदाता है जो भुगतान समाधान, संचार और पूर्ति समाधान प्रदान करती है। यह डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, प्रीपेड कार्ड, मास ट्रांजिट कार्ड और चेक जैसे उपकरणों को डिज़ाइन और विकसित करती है।

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 1,463.15 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 222.32 करोड़ रुपये रहा था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments