scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

Text Size:

मुंबई, 19 जून (भाषा) विदेशी कोषों की ताजा लिवाली के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 190.11 अंक चढ़कर 63,574.69 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 55.45 अंक बढ़कर 18,881.45 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी उल्लेखनीय रूप से बढ़े।

दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट हुई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.48 फीसदी गिरकर 75.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 794.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 466.95 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 63,384.58 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 137.90 अंक या 0.74 प्रतिशत चढ़कर 18,826 पर बंद हुआ।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments