scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी ने डिजिटल फॉरेंसिक क्षमताएं मजबूत करने के लिए एनएफएसयू के साथ साझेदारी की

सेबी ने डिजिटल फॉरेंसिक क्षमताएं मजबूत करने के लिए एनएफएसयू के साथ साझेदारी की

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को बताया कि उसने अपनी डिजिटल फॉरेंसिक क्षमताओं को मजबूत बनाने के लिए नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के साथ साझेदारी की है।

समझौता ज्ञापन (एमओयू) का मकसद सेबी को अत्याधुनिक फॉरेंसिक अवसंरचना विकसित करने और डिजिटल फॉरेंसिक, फॉरेंसिक लेखा परीक्षा तथा साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उसके अधिकारियों को प्रशिक्षित करना है।

इसके अलावा सेबी को एनएफएसयू की विशेषज्ञता और संसाधनों से ”साइबर सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक, फॉरेंसिक लेखा परीक्षा, डेटा विश्लेषण या संबंधित क्षेत्रों में प्रयोगशालाएं स्थापित करने में सहायता भी मिलेगी।”

एनएफएसयू बाजार नियामक के साथ शोध, शिक्षा, प्रशिक्षण और समग्र क्षमता निर्माण के लिए काम करेगी। एमओयू के तहत दोनों संस्थाएं सेबी अधिकारियों की दक्षता और तकनीकी कुशलता बढ़ाने के लिए विशेष पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण योजना तैयार करेंगी।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments