scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी ने सामाजिक शेयर बाजार की रूपरेखा को अधिसूचित किया

सेबी ने सामाजिक शेयर बाजार की रूपरेखा को अधिसूचित किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने सामाजिक क्षेत्र के उद्यमों को धन जुटाने का अतिरिक्त विकल्प प्रदान करने के लिए सामाजिक शेयर बाजार की रूपरेखा को अधिसूचित कर दिया है।

सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) के लिए यह रूपरेखा बाजार नियामक की तरफ से गठित एक कार्यसमूह और तकनीकी समूह की सिफारिशों के आधार पर तैयार की गयी है।

एसएसई का विचार सबसे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019-20 अपने बजट भाषण के में पेश किया था। इसका उद्देश्य निजी और गैर-लाभकारी क्षेत्रों को अधिक जुटाने का अवसर देना है।

सेबी की तरफ से सोमवार को जारी तीन अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार, नए नियमों के तहत एसएसई मौजूदा शेयर बाजारों का एक अलग खंड होगा।

सेबी ने कहा कि सामाजिक उपक्रमों को नियामक द्वारा सूचीबद्ध 16 व्यापक गतिविधियों में से एक में काम करना होगा। इसमें भुखमरी उन्मूलन, गरीबी, कुपोषण और असमानता, स्वास्थ्य सेवा का प्रसार, शिक्षा को समर्थन, रोजगारोन्मुखता और आजीविका और महिलाओं का सशक्तीकरण जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments