नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) सेबी ने कंपनियों के बीच (बी2बी) भुगतान और सेवा प्रदाता कंपनी पेमेट इंडिया से कुछ अद्यतन जानकारियों के साथ आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) दस्तावेज फिर से दाखिल करने को कहा है।
पेमेट इंडिया ने मई, 2022 में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास 1,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए थे।
दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 1,125 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 375 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।
कंपनी के प्रवर्तक – अजय आदिशन और विश्वनाथन सुब्रमण्यन और निवेशकों के साथ – साथ ही लाइटबॉक्स वेंचर्स वन, मेफील्ड एफवीसीआई लिमिटेड, आरएसपी इंडिया फंड एलएलसी और आईपीओ वेल्थ होल्डिंग्स को बिक्री पेशकश के माध्यम से शेयर बेचने हैं। इसके अलावा, कुछ मौजूदा शेयरधारक इस मार्ग से शेयरों को बेचने की पेशकश कर रहे हैं।
मौजूदा समय में, प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह की, कंपनी में 66.70 प्रतिशत हिस्सेदारी है शेष हिस्सेदारी सार्वजनिक शेयरधारकों के पास है।
सेबी की वेबसाइट पर सोमवार को एक ताजा जानकारी के अनुसार, नियामक ने 17 जनवरी, 2023 को कंपनी के डीआरएचपी को इस सलाह के साथ वापस कर दिया कि इसे संशोधन के बाद फिर से दायर किया जाए।
हालांकि, आईपीओ दस्तावेज लौटाने की कोई विशेष वजह नहीं बताई गई है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
