scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसंजीव पुरी 2022-23 के सीआईआई के उपाध्यक्ष निर्वाचित

संजीव पुरी 2022-23 के सीआईआई के उपाध्यक्ष निर्वाचित

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) आईटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव पुरी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के कार्यकारी वाइस चेयरमैन आर दिन को उद्योग मंडल का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

सीआईआई ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सीआईआई ने कहा, ‘‘संजीव सीआईआई राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने उद्योग परिसंघ में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं।’’

इसी तरह दिनेश 2018-19 में सीआईआई दक्षिणी क्षेत्र के चेयरमैन थे और वह सीआईआई में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं।

सीआईआई के मुताबिक बजाज फिनसर्व लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव बजाज चालू वित्त वर्ष के लिए संगठन के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

भाषा अजय अजय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments