scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसाई लाइफ साइंसेज का शेयर 20 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

साई लाइफ साइंसेज का शेयर 20 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) साई लाइफ साइंसेज का शेयर अपने निर्गम मूल्य 549 रुपये से 20 प्रतिशत अधिक उछाल के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 20.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 660 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद यह 27.86 प्रतिशत चढ़कर 702 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर ने 18.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 650 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 14,493.75 करोड़ रुपये रहा।

साई लाइफ साइंसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के तीसरे तथा अंतिम दिन शुक्रवार तक 10.26 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी का आईपीओ 950 करोड़ रुपये के नए शेयर और 2,092 करोड़ रुपये के 3.81 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था। इसके लिए मूल्य दायरा 522-549 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments