scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया 12 पैसे बढ़कर 87.96 प्रति डॉलर पर

रुपया 12 पैसे बढ़कर 87.96 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 16 अक्टूबर (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 87.96 पर बंद हुआ। प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और निवेशकों में जोखिम की भावना के फिर से उभरने से यह तेजी आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख ने निवेशकों को और उत्साहित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया डॉलर के मुकाबले 88 के स्तर से नीचे 87.76 पर खुला और कारोबार के दौरान 87.68 प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर को छू गया। घरेलू मुद्रा अंततः डॉलर के मुकाबले 87.96 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की वृद्धि है।

बुधवार को रुपया 73 पैसे की तेज़ी के साथ 88.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो लगभग चार महीनों में इसकी सबसे बड़ी दिन के कारोबार में आई तेजी थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में नरमी और जोखिम-आधारित धारणा की ओर व्यापक बदलाव से रुपये में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई। विदेशी पूंजी प्रवाह और केंद्रीय बैंकों के रणनीतिक हस्तक्षेप ने मुद्रा की हालिया बढ़त को महत्वपूर्ण गति प्रदान की।’’

परमार ने आगे कहा कि आगामी छुट्टियों से पहले, रुपया एक सीमित दायरे में ही स्थिर रहने की स्थिति में है। हालांकि, इसकी आगे की दिशा पूरी तरह से डॉलर के प्रवाह की गतिशीलता और वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य में किसी भी बड़े बदलाव पर निर्भर करती है।

निकट भविष्य में, हाजिर डॉलर-रुपया 87.60 पर समर्थन और 88.70 पर प्रतिरोध प्रदर्शित करता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.58 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.36 प्रतिशत बढ़कर 62.12 डॉलर प्रति बैरल पर था।

घरेलू शेयर बाजार में, सेंसेक्स 862.23 अंक चढ़कर 83,467.66 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 261.75 अंक बढ़कर 25,585.30 अंक पर पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 997.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा राजेश

राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments