scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 89 के स्तर से नीचे आया, तीन महीने में सबसे बड़ी गिरावट

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 89 के स्तर से नीचे आया, तीन महीने में सबसे बड़ी गिरावट

Text Size:

मुंबई, 21 नवंबर (भाषा) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को पहली बार 89 के स्तर से नीचे आ गया और कारोबार के दौरान यह 78 पैसे टूटकर 89.46 पर था।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई यह गिरावट तीन महीने में सबसे बड़ी है। घरेलू और वैश्विक शेयर बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के चलते रुपया कमजोर हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 88.67 पर खुला और कारोबार के दौरान यह 82 पैसे टूटकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 89.50 पर आ गया। खबर लिखे जाने तक रुपया 89.40 पर था।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 88.68 पर बंद हुआ था। इससे पहले 30 सितंबर को रुपये ने कारोबार के दौरान 88.85 का अपना रिकॉर्ड निचला स्तर बनाया था।

बंद भाव की बात करें तो रुपया 14 अक्टूबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.81 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर था।

इससे पहले 30 जुलाई को भारतीय मुद्रा में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी, जब यह डॉलर के मुकाबले 89 पैसे टूट गई थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 100.05 पर था।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments