scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे गिरकर 88.42 पर

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे गिरकर 88.42 पर

Text Size:

मुंबई, 12 सितंबर (भाषा) भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे गिरकर 88.42 पर आ गया।

भारत के निर्यात पर शुल्क दबाव और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच भारतीय रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर के आसपास है।

उन्होंने कहा कि आयातकों की डॉलर मांग और भारत तथा अमेरिका के बीच चल रहे शुल्क संबंधी मुद्दों ने भी रुपये पर दबाव डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 88.39 पर खुला, और आगे गिरावट के साथ 88.42 पर आ गया। इस तरह रुपये में पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट हुई।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 88.35 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 97.62 पर पहंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments