scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया 48 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 88.76 प्रति डॉलर पर

रुपया 48 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 88.76 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 23 सितंबर (भाषा) रुपये में मंगलवार को गिरावट जारी रही और दोपहर के कारोबार में यह 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 88.76 पर आ गया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि से बाजार में उथल-पुथल मचने के बीच भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.41 पर खुला। बाद में फिसलकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.76 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 48 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को 12 पैसे की गिरावट के साथ 88.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.38 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 271.99 अंक की गिरावट के सथ 81,887.98 अंक पर और निफ्टी 80.65 अंक फिसलकर 25,121.70 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.23 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,910.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments