scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसे टूटकर 92.32 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसे टूटकर 92.32 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 12 मार्च (भाषा) रुपया बृहस्पतिवार को 31 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.32 पर पहुंच गया। पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के थमने के कोई संकेत न दिखने के मद्देजनर विदेशी पूंजी की निकासी, वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मजबूत रुख से घरेलू मुद्रा दबाव में है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में सत्र की कमजोर शुरुआत ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.25 पर खुला। फिर और गिरावट के साथ 92.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 31 पैसे कम है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.01 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.47 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 992.53 अंक फिसलकर 75,871.18 अंक पर जबकि निफ्टी 310.55 अंक टूटकर 23,556.30 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 9.94 प्रतिशत चढ़कर 101.12 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 6,267.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments