scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर 81.64 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर 81.64 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 31 जनवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने के बीच मंगलवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर 81.64 प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.61 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और गिरावट के साथ 81.64 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

सोमवार को रुपया 81.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत के नुकसान से 102.23 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 84.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments