नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) दवा कंपनी रूबिकॉन रिसर्च ने सोमवार को अपनी आगामी आरंभिक शेयर बिक्री के लिए 461 रुपये से 485 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
मुंबई स्थित यह कंपनी अपने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से 1,377.5 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह नौ अक्टूबर को बोली के लिए खुलेगा।
यह निर्गम 13 अक्टूबर को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली आठ अक्टूबर को एक दिन के लिए खुलेगा।
रूबिकॉन रिसर्च के प्रस्तावित आईपीओ में 500 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम और प्रवर्तक जनरल अटलांटिक सिंगापुर आरआर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 877.5 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर का बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल है।
इस नए निर्गम से प्राप्त 310 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज लौटाने के लिए किया जाएगा और एक हिस्सा अधिग्रहण, रणनीतिक पहलों और सामान्य कंपनी उद्देश्यों में किया जाएगा।
रुबिकॉन रिसर्च के 16 अक्टूबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
