scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बागवानी विभाग की परियोजना के लिए 8.5 करोड़ रुपये स्वीकृत

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बागवानी विभाग की परियोजना के लिए 8.5 करोड़ रुपये स्वीकृत

Text Size:

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 16 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के लिए बागवानी विभाग की जिलास्तरीय समिति ने एकीकृत बागवानी विकास परियोजना के तहत 8.5 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना (2025-26) को मंजूरी दे दी है।

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में आयोजित जिलास्तरीय मिशन समिति की बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद योजना को मंजूरी दी गई।

हुसैन ने रविवार को बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन्नत तकनीक और आधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से उत्पादन क्षमता और उत्पादकता में वृद्धि कर किसानों की आय दोगुनी करना है। योजना के तहत बागवानों को पौधरोपण सहायता, जल प्रबंधन सुविधाएं और संरचनात्मक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

भाषा अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments