scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री जून में 43 प्रतिशत बढ़ी

रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री जून में 43 प्रतिशत बढ़ी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) मोटरसाइकिल विनिर्माता रॉयल एनफील्ड ने शुक्रवार को कहा कि जून महीने में उसकी कुल बिक्री 43 प्रतिशत बढ़कर 61,407 इकाई रही।

रॉयल एनफील्ड ने एक बयान में कहा कि उसने एक साल पहले की इसी अवधि में कुल 43,048 इकाइयां बेची थीं।

जून में कंपनी की घरेलू बिक्री 50,265 इकाइयों की रही जो जून 2021 में 35,815 इकाई थी। इस तरह घरेलू बिक्री में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बयान के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड का निर्यात 54 प्रतिशत बढ़कर 11,142 इकाई हो गया जो पिछले साल इसी महीने में यह 7,233 इकाई था।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments