scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरिलायंस जिओ ने हरिद्वार में पेश की ‘ट्रू 5जी’ सेवा

रिलायंस जिओ ने हरिद्वार में पेश की ‘ट्रू 5जी’ सेवा

Text Size:

देहरादून, चार फरवरी (भाषा) दूरसंचार कंपनी रिलायंस जिओ ने शनिवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में अपनी ‘ट्रू 5जी’ सेवा शुरू की।

इसके साथ ही कंपनी की ट्रू 5जी सेवा देश के 226 शहरों में पहुंच गई है।

रिलायंस जिओ ने शनिवार को एक बयान में कहा, “राज्य में हरिद्वार से पहले राजधानी देहरादून में भी जिओ की ट्रू 5जी सेवा शुरू हो चुकी है।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “यह बहुत खुशी की बात है कि उत्तराखंड में देहरादून से शुरू हुई जिओ नेटवर्क की 5जी सेवा का विस्तार हरिद्वार तक हो गया है।”

उन्होंने कहा कि इस सेवा की शुरुआत के साथ ना सिर्फ इससे हरिद्वार के लोगों, बल्कि यहां देश और दुनियाभर से आ रहे तीर्थयात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments