scorecardresearch
Wednesday, 19 November, 2025
होमदेशअर्थजगतरिलायंस की एचआर प्रमुख इरा बिंद्रा दुनिया की शीर्ष सीएचआरओ में शामिल

रिलायंस की एचआर प्रमुख इरा बिंद्रा दुनिया की शीर्ष सीएचआरओ में शामिल

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख इरा बिंद्रा को दुनिया की शीर्ष सीएचआरओ में शामिल किया गया है। रिलायंस इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है।

कार्यकारी खोज और नेतृत्व सलाहकार क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एन2ग्रोथ ने शुक्रवार देर रात 2025 लीडर्स40 शीर्ष मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) पुरस्कार की घोषणा की।

इस साल की सूची में दुनिया की कुछ सबसे बड़ी और प्रभावशाली कंपनियों के प्रमुख सीएचआरओ शामिल हैं। इनमें लिसा बकिंघम (वायल्टो पार्टनर्स), मैथ्यू ब्रेइटफेल्डर (अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट), रॉबिन लियोपोल्ड (जेपी मॉर्गनचेज), क्रिस्टी पाम्बियांची (कैटरपिलर इंक.), त्रिशा कॉनली (ल्योंडेलबेसेल), मारल कजानजियान (मूडीज) और डोना मॉरिस (वॉलमार्ट) प्रमुख नाम हैं।

रिलायंस इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय कंपनी है और बिंद्रा इस सूची में शामिल होने वाली किसी भारतीय कंपनी की पहली भारतीय महिला कार्यकारी हैं। उन्हें सूची में 28वां स्थान दिया गया है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments