scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतराजस्थान: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट किया पेश

राजस्थान: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट किया पेश

Text Size:

जयपुर, 11 फरवरी (भाषा) राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट (आय-व्ययक अनुमान) राज्य विधानसभा में बुधवार को पेश किया।

सदन की बैठक शुरू होते ही वित्त मंत्री ने राज्य के वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान और वित्त वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान विधानसभा में पेश किए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश को आर्थिक समृद्धि, सतत व समावेशी विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा, ‘‘ विकसित राजस्थान@2047 को साकार करने के लिए इस विकास यात्रा में गरीब, युवा, अन्नदाता व नारी शक्ति की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नीत हमारी सरकार ने सेवा, समर्पण एवं सुशासन को प्राथमिकता दी है। ’’ भाषा पृथ्वी निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments