scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशअर्थजगतपीवीआर लिमिटेड को दिसंबर तिमाही में 16.15 करोड़ रुपये का मुनाफा

पीवीआर लिमिटेड को दिसंबर तिमाही में 16.15 करोड़ रुपये का मुनाफा

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) मल्टीप्लेक्स श्रृंखला का परिचालन करने वाली पीवीआर लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 16.15 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

पीवीआर को पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की तीसरी तिमाही में 10.18 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 53.17 प्रतिशत बढ़कर 940.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 614.15 करोड़ रुपये थी।

पीवीआर को कुल खर्च आलोच्य अवधि में 28.22 प्रतिशत बढ़कर 934.60 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में कुल खर्च 728.93 करोड़ रुपये था।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments