रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है.
उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को उनके गांवों में ही ये सुविधाएं उपलब्ध हों.
मुख्यमंत्री ने बताया कि बैंकिंग सुविधाएं न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति देती हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन का आधार भी बनती हैं.
आज जशपुर जिले में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार में एक और नया कदम जुड़ गया। कैंप कार्यालय बगिया से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों की 3 शाखाओं का शुभारंभ किया।
जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कुडे़केला और बगीचा विकासखंड के ग्राम छिछली में छत्तीसगढ़ राज्य… pic.twitter.com/zXi982PJot
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 10, 2025
एक सरकारी बयान में कहा गया कि वह रविवार को जशपुर जिले के बगिया गांव स्थित अपने कैंप कार्यालय से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की तीन नई शाखाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे.
बयान के मुताबिक नई शाखाएं जशपुर के आरा, कुडेकेला और छिछली गांवों में स्थित हैं. नई शाखाएं 23 ग्राम पंचायतों और 48 आश्रित गांवों के लगभग 44,000 लोगों को सेवाएं देंगी.
