scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसरसों तेल, सोयाबीन तिलहन के दाम में गिरावट, अन्य तेल-तिलहन स्थिर

सरसों तेल, सोयाबीन तिलहन के दाम में गिरावट, अन्य तेल-तिलहन स्थिर

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने से घरेलू तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट आई जबकि सहकारी संस्था नेफेड की बिकवाली के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में भी गिरावट देखने को मिली। सामान्य कामकाज के बीच सरसों तिलहन, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम स्थिर रुख के साथ बंद हुए।

मलेशिया एक्सचेंज में लगभग 1.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है।

सूत्रों ने कहा कि ऊंचा भाव होने के कारण सरसों तेल की लिवाली कुछ कमजोर रहने से सरसों तेल कीमतों में गिरावट आई जबकि सरसों तिलहन के दाम जस के तस बने रहे। इसी प्रकार, नेफेड की बिकवाली जारी रहने से सोयाबीन तिलहन के दाम में गिरावट आई और त्योहारी मांग के बीच सोयाबीन तेल के भाव स्थिर बने रहे। गुजरात में मंडियों के बंद होने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन में भी स्थिरता दिखी।

उन्होंने कहा कि पामोलीन मजबूत होकर अब सोयाबीन तेल के भाव के लगभग बराबर हो गया है। सामान्य कामकाज के बीच सोयाबीन तेल, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला तेल के भाव स्थिर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,275-7,325 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 5,700-6,075 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,210-2,510 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,625-2,725 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,625-2,760 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,800 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,775-4,825 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,475-4,575 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments