नयी दिल्ली, 18 जनवरी (भाषा) देश के प्रमुख शहरों में 2022 के दौरान लक्जरी या महंगी संपत्तियों की कीमतें 8-12 प्रतिशत बढ़ी हैं। यह वर्ष 2015 के पिछले उच्चतम स्तर को पार कर गई। इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी (आईएसआईआर) ने यह जानकारी दी है।
आईएसआईआर ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट ‘लक्जरी आउटलुक सर्वे-2023’ में कहा कि 2023-24 के दौरान 61 प्रतिशत धनाढ्य (एचएनआई) और अति धनाढ्य (यूएचएनआई) लोग महंगे घर खरीदने की योजना बना रहे हैं।
सर्वेक्षण में 500 से अधिक एचएनआई और यूएचएनआई को शामिल किया गया है।
सर्वे में शामिल 65 प्रतिशत लोग चार से 10 करोड़ रुपये का घर खरीदना चाहते हैं। वहीं 33 प्रतिशत ने 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति खरीदने की मंशा जताई।
आईएसआईआर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित गोयल ने कहा कि दबी मांग और देश की आर्थिक वृद्धि के बीच घरों की बिक्री मजबूत बनी हुई है।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
