scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतराष्ट्रपति मुर्मू ने इटली की कंपनियों को भारत में अवसरों का लाभ उठाने को आमंत्रित किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने इटली की कंपनियों को भारत में अवसरों का लाभ उठाने को आमंत्रित किया

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को इतालवी कंपनियों को भारत में अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा कि दोनों देश विधि के शासन, मानवाधिकारों के प्रति सम्मान और समावेशी विकास पर आधारित आर्थिक वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इससे पहले इटली के प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी ने अपनी पहली भारत यात्रा पर राष्ट्रपति से मुलाकात की। उनका स्वागत करते हुए मुर्मू ने कहा कि वह एक युवा और आत्मविश्वास से भरी महिला को इटली का नेतृत्व करते हुए देखकर खुश हैं।

उन्होंने कहा कि मेलोनी न केवल इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं, बल्कि अपने देश की अब तक की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री भी हैं।

राष्ट्रपति भवन के एक बयान के मुताबिक मुर्मू ने कहा कि इटली भारत के प्रमुख आर्थिक भागीदारों में से एक है और दोनों देशों के बीच स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण तथा बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में साझेदारी अच्छी तरह आगे बढ़ रही है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments