scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतप्रीमियर एनर्जीज ने ट्रांसकॉन में बहुलांश हिस्सेदारी के साथ ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण में कदम रखा

प्रीमियर एनर्जीज ने ट्रांसकॉन में बहुलांश हिस्सेदारी के साथ ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण में कदम रखा

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (भाषा) प्रीमियर एनर्जीज ने ट्रांसकॉन इंडस्ट्रीज में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का 500.3 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण के क्षेत्र में कदम रखने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

प्रीमियर एनर्जीज ने बयान में कहा कि यह अधिग्रहण पूरी तरह से एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदाता बनने की उसकी रणनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की इस कंपनी ने कहा कि उसने ट्रांसकॉन इंडस्ट्रीज में 51 प्रतिशत स्वामित्व हासिल करने के लिए कुल 500.3 करोड़ रुपये के पक्के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रीमियर एनर्जीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिरंजीव सलूजा ने कहा, ‘‘यह निवेश नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वृद्धि और तेजी से बढ़ते ट्रांसफॉर्मर व्यवसाय में हमारे प्रवेश का जरिया है।’’

बयान के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर कारोबार में उतरने से नवीकरणीय ऊर्जा की समूची मूल्य शृंखला में प्रीमियर एनर्जीज की स्थिति मजबूत होती है।

भाषा निहारिका प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments