scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएनबी ने 450.85 करोड़ रुपये की वसूली के लिए रोल्टा के एनपीए को बिक्री के लिए रखा

पीएनबी ने 450.85 करोड़ रुपये की वसूली के लिए रोल्टा के एनपीए को बिक्री के लिए रखा

Text Size:

मुंबई, 17 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंगलवार को रोल्टा प्राइवेट लिमिटेड की 450.85 करोड़ रुपये की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) को बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित कीं।

समाचार पत्रों में जारी एक नोटिस के अनुसार, इन एनपीए में हरियाणा के गुरुग्राम स्थित करीब 7,800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की जमीन और इमारत शामिल है। इस संपत्ति का आरक्षित मूल्य 250 करोड़ रुपये तय किया गया है और बोली लगाने की न्यूनतम राशि 2.5 करोड़ रुपये रखी गई है।

नोटिस के अनुसार, 31 नवंबर, 2024 तक कुल बकाया राशि 450.85 करोड़ रुपये थी, जिसमें इस तिथि से आगे का ब्याज और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। बैंक इस संपत्ति का भौतिक कब्जा पहले ही ले चुका है।

ई-नीलामी सात अप्रैल, 2026 को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच एक ऑनलाइन मंच के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments