scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतप्रधानमंत्री मोदी ने पालोनजी मिस्त्री के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने पालोनजी मिस्त्री के निधन पर शोक जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मशहूर उद्योगपति और शापूरजी पालोनजी समूह के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने व्यापार और उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मिस्त्री का सोमवार देर रात को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। मिस्त्री, टाटा समूह के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक थे। समूह में उनकी 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पालोनजी मिस्त्री के निधन से दुखी हूं। उन्होंने व्यापार और उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य शुभचिंतकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments