scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतफिजिक्सवाला के आईपीओ को अंतिम दिन लगभग दोगुना अभिदान मिला

फिजिक्सवाला के आईपीओ को अंतिम दिन लगभग दोगुना अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (भाषा) शिक्षा प्रौद्योगिकी यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन लगभग दोगुना अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 3,480 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री में 18,62,04,143 शेयरों के मुकाबले 33,62,27,044 शेयरों के लिए बोलियाँ प्राप्त हुईं, जो 1.81 गुना अभिदान के बराबर है।

पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 2.70 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 1.06 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए कोटा केवल 48 प्रतिशत ही अभिदान मिला है।

बुधवार को, फ़िज़िक्सवाला के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों से ठंडी प्रतिक्रिया मिली और केवल 13 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

सोमवार को, फ़िज़िक्सवाला ने कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 1,563 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

यह देश के शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने वाली पहली प्रमुख शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी होगी।

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 103-109 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है, जिससे ऊपरी स्तर पर इसका मूल्यांकन 31,500 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

इस आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर और प्रवर्तकों द्वारा 380 करोड़ रुपये तक का बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

फिजिक्सवाला 18 नवंबर को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments