scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतफोनपे ने आईपीओ के जरिये शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया अस्थायी तौर पर रोकी

फोनपे ने आईपीओ के जरिये शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया अस्थायी तौर पर रोकी

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय सेवा मंच फोनपे ने वर्तमान भू-राजनीतिक संघर्ष और बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण अपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया को फिलहाल अस्थायी रूप से टाल दिया है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि वैश्विक पूंजी बाजारों में कुछ स्थिरता आने के बाद वह सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करेगी।

फोनपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर निगम ने कहा, ‘‘ हम प्रभावित सभी क्षेत्रों में जल्द शांति बहाल होने की उम्मीद करते हैं। भारत में सार्वजनिक सूचीबद्धता के लिए हमारी प्रतिबद्धता बरकरार है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments