scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपैजसन एग्रो इंडिया को आईपीओ के जरिये धन जुटाने की बीएसई से मिली मंजूरी

पैजसन एग्रो इंडिया को आईपीओ के जरिये धन जुटाने की बीएसई से मिली मंजूरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) पैजसन एग्रो इंडिया ने एसएमई श्रेणी में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए बीएसई लिमिटेड से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने की बृहस्पतिवार को जानकारी दी।

आईपीओ दस्तावेजों (डीआरएचपी) के अनुसार, यह 10 रुपये प्रति शेयर अंकित मूल्य वाले 63.09 लाख से अधिक शेयर के नए निर्गम पर आधारित है।

नए निर्गम से हासिल 57 करोड़ रुपये की शुद्ध आय का उपयोग आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में दूसरा काजू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी के शेयर को बीएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

पैजसन एग्रो इंडिया घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए कच्चे काजू को खाने योग्य गिरी में बदलने का काम करती है। कंपनी का गठन 2021 में किया गया था।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments