scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपारितोष त्रिपाठी बने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ

पारितोष त्रिपाठी बने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ

Text Size:

मुंबई, सात जुलाई (भाषा) निजी गैर-जीवन बीमा कंपनी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पारितोष त्रिपाठी को पांच जुलाई से प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

त्रिपाठी, पीसी कांडपाल की जगह लेंगे। कांडपाल को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के वाणिज्यिक केंद्र में उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी)-(पी एंड आरई) बनाया गया है।

एक विज्ञप्ति में कहा गया कि त्रिपाठी को बैंकिंग क्षेत्र में 32 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), मध्यम कॉरपोरेट खंड, अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग और बैंक एश्योरेंस समेत विभिन्न विभागों में काम किया है।

भाषा रिया मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments