नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) दूरसंचार अवसंरचना समाधान प्रदाता पेस डिजिटेक लिमिटेड का शेयर कारोबार के पहले दिन सोमवार को अपने निर्गम मूल्य 219 रुपये के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर शेयर ने 226.85 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 3.58 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान इसने 231 रुपये का उच्च और 206.90 रुपये का निम्न स्तर छुआ। अंत में 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 217.50 रुपये प्रति पर बंद हुआ।
एनएसई पर शेयर 2.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 225 रुपये पर सचूबीद्ध हुआ। अंत में यह 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 217.99 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,694.77 करोड़ रुपये रहा।
पेस डिजिटेक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत मंगलवार को 1.59 गुना अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 208 से 219 रुपये प्रति शेयर था।
बेंगलुरु स्थित कंपनी ने आईपीओ के तहत 819.15 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए थे। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं था।
आईपीओ से प्राप्त 630 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग पूंजीगत व्यय की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इसका एक हिस्सा सामान्य कंपनी कामकाज में उपयोग किया जाएगा।
भाषा निहारिका निहारिका रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
