scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतओसियोर एनर्जी गुजरात में करेगी 40,000 करोड़ रुपये का निवेश

ओसियोर एनर्जी गुजरात में करेगी 40,000 करोड़ रुपये का निवेश

Text Size:

अहमदाबाद, 27 फरवरी (भाषा) गुजरात सरकार ने हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के उत्पादन के लिए 40,000 करोड़ रुपये के निवेश समझौते पर सोमवार को ओसियोर एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर की जानकारी दी गई। इसके अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में यह समझौता हुआ।

इस समझौते के तहत ओसियोर एनर्जी गुजरात के कच्छ जिले में प्रतिवर्ष 10 लाख टन हरित हाइड्रोजन और अमोनिया का उत्पादन करने के लिए 40,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

यह परियोजना वर्ष 2030 तक दो चरणों में पूरी होगी। इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 10,400 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

संयुक्त अरब अमीरात के आबूधाबी ग्लोबल मार्केट में शुरू हुई ओसियोर हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है। इसका लक्ष्य भारत, पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में चार गीगावाट क्षमता वाली हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया परियोजनाओं का विकास करना है।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments