scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतऑरियनप्रो सॉल्यूशंस को डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 350 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला

ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस को डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 350 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला

Text Size:

मुंबई, 13 मार्च (भाषा) उद्यम प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचा प्रदाता ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस ने दक्षिण भारत में डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए एक ऑपरेटर से करीब 350 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि इस अनुबंध के तहत एक एआई के लिए तैयार और पर्यावरण के अनुकूल डेटा सेंटर बनाया जाएगा।

ऑरियनप्रो ने कहा कि इस अनुबंध में डेटा सेंटर का पूरा डिजाइन बनाना, जरूरी तकनीकी काम करना और मशीन, बिजली तथा पाइपलाइन से जुड़े सभी काम पूरे करना शामिल है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि परियोजना इस महीने शुरू हो चुकी है और अगली छह से सात तिमाहियों में पूरा होने की उम्मीद है।

ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष राय ने कहा, ‘डेटा सेंटर की मांग पहले से ही उपलब्ध क्षमता से अधिक है। इसलिए हम इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण और लगातार वृद्धि का अवसर देख रहे हैं।’

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments