scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशअर्थजगतओमेक्स लिमिटेड का शुद्ध घाटा दिसंबर तिमाही में बढ़कर 109.11 करोड़ रुपये पर

ओमेक्स लिमिटेड का शुद्ध घाटा दिसंबर तिमाही में बढ़कर 109.11 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) रियल्टी कंपनी ओमेक्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में बढ़कर 109.11 करोड़ रुपये पहुंच गया।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 38.56 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसकी कुल आय आलोच्य तिमाही में 184.26 करोड़ रुपये से बढ़कर 253.81 करोड़ रुपये हो गई।

वहीं कंपनी का चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल-दिसंबर, 2022 में शुद्ध घाटा बढ़कर 246.69 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 124.99 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 499.84 करोड़ रुपये हो गई। अप्रैल-दिसंबर, 2021 में यह 465.08 करोड़ रुपये थी।

दिल्ली स्थित ओमैक्स दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में रियल एस्टेट परियोजनाओं (आवास और वाणिज्यिक) को विकसित कर रही है।

भाषा राजेश राजेश रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments