नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) विदेशी बाजारों में घट-बढ़ के बावजूद घरेलू बाजार में बुधवार को सभी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित बने रहे। सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए।
मलेशिया एक्सचेंज में सुधार है। शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात 1.75 प्रतिशत से भी अधिक तेज बंद हुआ था और फिलहाल यहां मामूली गिरावट है।
बाजार सूत्रों के अनुसार, तेल उद्योग की हालत बेहद खराब है जिससे तेल मिलें, आयातक, किसान सभी परेशान हैं। आयातित तेलों को लागत से नीचे दाम पर बेचा ज रहा है और ऐसा प्रतीत होता है सभी इस ओर से आंखें मूंदे बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि यह समय तेल-तिलहन उद्योग को संभालने का है और इसके लिए ठोस नीतियों को बनाने की जरुरत है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 7,225-7,250 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 5,575-5,950 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,180-2,480 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,580-2,680 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,580-2,715 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,850 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,950 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,725 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,625 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 4,500-4,550 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,200-4,300 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
