scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतईरान पर हमले के बीच आपूर्ति प्रभावित होने से तेल-तिलहन के दाम में उछाल

ईरान पर हमले के बीच आपूर्ति प्रभावित होने से तेल-तिलहन के दाम में उछाल

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के बीच होर्मुज बंदरगाह के माध्यम से आपूर्ति प्रभावित होने की संभावनाओं के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतें उछाल के साथ बंद हुई। मांग कमजोर बने रहने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन में स्थिरता देखी गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ पामोलीन तेल की मांग निरंतर बढ़ रही है। मंडियों में सरसों की आवक बढ़ रही है और वहां स्टॉकिस्ट भी सक्रिय हो रहे हैं। सरकार के पास सरसों का स्टॉक भी कम है, ऐसे में सरकार को सरसों का स्टॉक बनाने का प्रयास करना चाहिये। हरियाणा, राजस्थान और गुजरात की सरकारों ने न्यूनम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरसों की खरीद की घोषणा कर सरसों किसानों को काफी राहत दी है। राज्य सरकारों की ओर से ऐसी घोषणा स्वागतयोग्य कदम माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार को सोयाबीन की बिजाई होने तक सोयाबीन को रोक-रोक कर बेचना चाहिये।

गर्मियों में मांग कमजोर रहने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,600-6,625 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,975-7,450 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,325-2,425 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,325-2,470 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,350 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,600-5,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,200-5,250 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments