scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतओडिशा ने दो जलमार्गों के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

ओडिशा ने दो जलमार्गों के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Text Size:

भुवनेश्वर, 30 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा सरकार ने दो राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास एवं संचालन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

बयान में कहा गया कि इस समझौते पर मुंबई में ‘भारत समुद्री सप्ताह 2025’ के दौरान मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), ओडिशा सरकार, पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के बीच यह समझौता हुआ।

इसमें कहा गया कि यह समझौता ज्ञापन राष्ट्रीय जलमार्ग-5 और राष्ट्रीय जलमार्ग-64 के विकास एवं संचालन से संबंधित है। यह टिकाऊ माल ढुलाई और क्षेत्रीय आर्थिक वृद्धि के लिए ओडिशा की नदी प्रणाली का दोहन करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

बयान के अनुसार, 12,200 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली इस परियोजना का उद्देश्य अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से तालचेर कोयला क्षेत्रों से पारादीप और धामरा बंदरगाहों तक कोयला एवं अन्य थोक माल का निर्बाध परिवहन सुगम बनाना है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments