scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएनटीपीसी का बिजली उत्पादन अप्रैल-दिसंबर में 11.6 प्रतिशत बढ़ा

एनटीपीसी का बिजली उत्पादन अप्रैल-दिसंबर में 11.6 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी का विद्युत उत्पादन चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान 11.6 प्रतिशत बढ़कर 295.4 अरब यूनिट रहा।

वहीं इस अवधि में एनटीपीसी का एकल आधार पर उत्पादन 16.1 प्रतिशत बढ़कर 254.6 अरब यूनिट पर पहुंच गया।

एनटीपीसी ने सोमवार को बयान में कहा, ”चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान सालाना आधार पर बिजली उत्पादन 11.6 प्रतिशत बढ़कर 295.4 अरब यूनिट रहा।’’

एनटीपीसी के कोयला आधारित बिजली संयंत्रों का ‘लोड फैक्टर’ यानी क्षमता उपयोग वित्त वर्ष 2022-23 के नौ महीने की अवधि के दौरान 73.7 प्रतिशत रहा। यह बीते वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि में 68.5 प्रतिशत था।”

कंपनी ने उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन कर श्रेय अपने कर्मचारियों और बिजली घरों के परिचालन तथा रखरखाव गतिविधियों को दिया है।

इसके अतिरिक्त, आलोच्य अवधि में एनटीपीसी के निजी उपयोग वाले खानों से कोयला उत्पादन सालाना आधार पर 51 प्रतिशत बढ़कर 1.46 करोड़ टन हो गया।

वर्तमान में एनटीपीसी समूह की कुल क्षमता 70,824 मेगावॉट है। हाल ही में, कंपनी की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 3,000 मेगावॉट को पार कर गयी है।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments