scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनएसई 21 अक्टूबर को एक घंटे का दिवाली मुहूर्त कारोबार आयोजित करेगा

एनएसई 21 अक्टूबर को एक घंटे का दिवाली मुहूर्त कारोबार आयोजित करेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने सोमवार को कहा कि वह दिवाली के त्योहार पर मंगलवार, 21 अक्टूबर को एक विशेष मुहूर्त कारोबार सत्र आयोजित करेगा।

शेयर बाजार ने एक परिपत्र में कहा कि यह प्रतीकात्मक कारोबार सत्र दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।

पिछले साल, विशेष मुहूर्त कारोबार सत्र शाम छह बजे से सात बजे तक आयोजित किया गया था।

यह नया सत्र एक नए संवत (विक्रम संवत 2082) का भी प्रतीक है, जो दिवाली से शुरू होता है। ऐसा माना जाता है कि ‘मुहूर्त’ या शुभ समय के दौरान कारोबार करने से हितधारकों के लिए समृद्धि और वित्तीय वृद्धि होती है।

दिवाली के दिन बाजार नियमित कारोबार के लिए बंद रहेगा, लेकिन एक घंटे के लिए एक विशेष कारोबार होगा।

एनएसई ने कहा कि बाजार खुलने से पहले का सत्र दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक चलेगा।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दिवाली नए उद्यम शुरू करने के लिए एक शुभ अवसर माना जाता है और कई निवेशकों का मानना ​​है कि मुहूर्त कारोबारी सत्र में भाग लेने से पूरे साल समृद्धि आती है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments