scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनीति आयोग के ‘ऐम’ ने नवाचार में सहयोग के लिए ऑस्ट्रेलिया के संगठन से करार किया

नीति आयोग के ‘ऐम’ ने नवाचार में सहयोग के लिए ऑस्ट्रेलिया के संगठन से करार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (ऐम) और ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी ‘राष्ट्रमंडल वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान संगठन’ (सीएसआईआरओ) ने राष्ट्रीय चुनौतियों और साझा प्राथमिकताओं के क्षेत्रों में नवाचार पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता किया है।

एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, ऐम और सीएसआईआरओ ने दोनों देशों की राष्ट्रीय चुनौतियों और साझा प्राथमिकताओं के क्षेत्रों में नवाचार गतिविधियां संचालित करने के लिए समझौता किया है।

इससे पहले शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह समझौता हुआ।

बयान के अनुसार, ऐम और सीएसआईआरओ के बीच समझौते में साझा हितों के क्षेत्रों में बेहतर सहयोग और रणनीतिक प्राथमिकताओं का आह्वान किया गया है।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments