scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतयूट्यूब के ‘शॉपिंग एफिलिएट’ कार्यक्रम का हिस्सा बने नाइका, पर्पल

यूट्यूब के ‘शॉपिंग एफिलिएट’ कार्यक्रम का हिस्सा बने नाइका, पर्पल

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) वीडियो स्ट्रीमिंग मंच यूट्यूब ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने ‘शॉपिंग एफिलिएट’ कार्यक्रम का विस्तार करते हुए नाइका एवं पर्पल जैसी नए ऑनलाइन मंचों को साथ जोड़ने जा रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत यूट्यूब पर सामग्री पोस्ट करने वाले अपने वीडियो में संबंधित उत्पाद को टैग कर दर्शकों को सीधे खरीदारी की सुविधा दे सकते हैं। यह कदम मंच पर खरीदारी से जुड़े वीडियो देखने के समय में सालाना आधार पर 250 प्रतिशत वृद्धि के बाद उठाया गया है।

यूट्यूब ने एक बयान में कहा कि उसने नाइका और पर्पल जैसे नए व्यापारियों को शॉपिंग एफिलिएट कार्यक्रम से जोड़ा है। इसके साथ कार्यक्रम विनिर्माता अब फ्लिपकार्ट और मिंत्रा के साथ इन दोनों मंचों के उत्पाद भी टैग कर सकेंगे।

कंपनी ने कहा कि वह कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित प्रणाली शुरू कर रही है जो वीडियो में संबंधित उत्पाद का जिक्र आने पर उसे खुद ही टैग कर देगी। इससे दर्शकों की ऑनलाइन खरीदारी में भागीदारी बढ़ेगी।

इस साल के अंत तक यूट्यूब ऐसे फीचर का परीक्षण करेगा जो वीडियो में संदर्भित सभी पात्र उत्पादों को खुद ही पहचानकर टैग कर सकेगा।

यूट्यूब के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नील मोहन ने साल की शुरुआत में कहा था कि पिछले तीन वर्षों में भारत के रचनाकारों, कलाकारों और मीडिया कंपनियों को मंच की तरफ से 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments